Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:क्या वीवीआईपी दौरे पर जागता है प्रशासन? जनता ने उठाया सवाल

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 9, 2023
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लोहाघाट दौरे पर मंत्री से लेकर संत्री तक दौड़ते हुए नजर आए प्रशासन के द्वारा रात दिन करी गई दौड़ भाग और नगर क्षेत्र में हुए कार्यों को देखकर ऐसा लगता है कि हर 2 साल में वीवीआईपी दौरा होना चाहिए ऐसा कहना है लोहाघाट नगर के लोगों का हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा किन्ही कारणों के चलते रद्द हो गया वही लोहाघाट नगर के लोगों व व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी ने कहा प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में इतना कार्य हुआ है जितना पिछले 5 वर्ष में नहीं हुआ मुरारी ने कहा पीएम मोदी के दौरे को लेकर सभी विभागों के अधिकारी रात दिन नगर को चमकाने में जुटे हुए थे एनएच के द्वारा पिछले तीन वर्षों से नालियों का काम अधूरा छोड़ा गया था उनको आनन फानन में पूरा किया गया जिन जगहों में कई लोग एनएच से गिरकर चोटिल हो गए थे बार-बार लोग क्रश बैरियर लगाने की मांग कर रहे थे जिनका एनएच के अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था उन जगहों में भी क्रैश बैरियर व सुरक्षा दीवारें एनएच के द्वारा मात्र तीन दिन में लगा दी गई पूरे नगर में विशेष सफाई करी गई बरसों से बंद पड़ी नालियां वह कलमठ खोले गए सड़कों की बेहतरीन मरम्मत करी गई लंबे समय से जिन झाड़ियां का कटान नहीं हुआ था वह झाड़ियां तक काटी गई तथा कई दीवारों को पेंटिंग कर चमकाया गया नगर क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाया गया तथा ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर लौटी तथा क्षेत्र में चलने वाले सफाई अभियानों की पोल भी खुली मुरारी व लोगो ने कहा क्या जब वीवीआईपी दौरा होगा क्या तब ही विभाग व अधिकारी काम करेंगे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा अन्य समय में विभाग जनता की आवाज व समस्याओं को सुनने तक को तैयार नहीं होते हैं लोगों की अर्जियां कार्यालयो में धूल फाकते रहती है बुलाने के बावजूद भी अधिकारी नहीं आते हैं समस्या के समाधान में महीनो व बरसों बीत जाते हैं उन्होंने कहा पीएम के संभावित दौरे से ही अधिकारी रात दिन बिना खाए पिए क्षेत्र को चमकाने में जुटे रहे पर बरसों से जनता जिन समस्या के समाधान की मांग करती आ रही है उसको अनसुना किया जाता रहा है अधिकारी बजट का रोना रोते हैं लेकिन पीएम के संभावित दौरे को देखते ही करोड़ों का बजट आ गया पर जनता के लिए बजट उपलब्ध नहीं हो पता है लोगों ने कहा उन्हें काफी दुख है कि पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया जिसका क्षेत्र वासियों को काफी मलाल है लेकिन ऐसे वीवीआईपी दौरे हर दो-तीन साल में होने चाहिए ताकि क्षेत्र में विकास कार्य होते रहे जनता की समस्या का समाधान होते रहे कुल मिलाकर पीएम मोदी के आने की धमक लोहाघाट का कायाकल्प कर गई तथा दस दिन सैकड़ो मजदूरों को रोजगार दें गई

जरूरी खबरें