Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:डॉ. लखेड़ा नामित हुए युवा संसद प्रतियोगिता के जिला नोडल अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 30, 2024
डॉ. लखेड़ा नामित हुए युवा संसद प्रतियोगिता के जिला नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा डॉ. प्रकाश लखेड़ा को युवा संसद प्रतियोगिता का जिला नोडल अधिकारी नामित किया l प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा की युवा संसद प्रतियोगिता चम्पावत जिले के सभी महाविद्यालयों में हर वर्ष आयोजित होना है जो की संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली तथा नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा के दिशा निर्देशों से संपन्न होना है l डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने प्राचार्य का धन्यवाद करते हुए कहा की महाविद्यालय में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन करवाना युवा छात्रों को देश व विदेश में होने वाली घटनाओं से परिचित एवं छात्रों को भारतीय संसदीय प्रणाली की कार्यवाही, परंपराओं, गतिविधियों, व्यवहार, नियमों, कानूनों, वैधानिक सूचनाओं तथा वर्तमान समय में देश के सामने जो चुनौतिययों से परिचित करवाते हुए की कैसे संसदीय प्रणाली के माध्यम से समाधान निकाला जाये lडॉ. लखेड़ा के जिला नोडल अधिकारी नामित किए जाने पर डॉ. अपराजिता, डॉ. बृजेश ओली, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. वंदना चंद, डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. अनीता टम्टा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. ममता गंगवार, श्रीमती चंद्रा जोशी एवं छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक आदि ने बधाई l

जरूरी खबरें