Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सप्लाई बाधित होने से लोहाघाट में पेट्रोल की भारी किल्लत मात्र एक पंप में उपलब्ध है पेट्रोल।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

सप्लाई बाधित होने से लोहाघाट में पेट्रोल की भारी किल्लत मात्र एक पंप में उपलब्ध है पेट्रोल।

जनता परेशान दुपहिया वाहनों को 200 व बड़े वाहनों को हजार का मिल रहा है पेट्रोल।

चंपावत जिले के लोहाघाट नगर में सप्लाई बाधित होने से पेट्रोल की भारी किल्लत हो गई है। जिस कारण दुपहिया व चार पहिया वाहन चालक परेशान हो गए हैं। नगर के एकमात्र पेट्रोल पंप में ही पेट्रोल उपलब्ध है। पुनेठा पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया पेट्रोल की सप्लाई न होने से पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने कहा आज एक टैंकर पेट्रोल का उपलब्ध हुआ है ।उन्होंने बताया नगर के अन्य पेट्रोल पंपों में पेट्रोल न होने से सारा भार उनके पेट्रोल पंप में पड़ रहा है। उन्होंने कहा दोपहिया वाहनो को 200 तथा चौपहिया वाहनों को हजार रुपए का पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। तो वहीं नगर के पाटन क्षेत्र के दोनों पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म हो चुका है ।पेट्रोल पंप प्रबंधकों के मुताबिक पेट्रोल की सप्लाई कब होगी यह कहा नहीं जा सकता है। वहीं पेट्रोल की किल्लत होने से लोग काफी परेशान है ।खास कर लंबी दूरी के टैक्सी चालकों , पेट्रोल से चलने वाले स्कूल वाहनों के साथ साथ सरकारी कर्मचारी तथा आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से पेट्रोल पंपों में पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल डीजल की सप्लाई लगातार जारी है।

जरूरी खबरें