Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:वाहन की चपेट में आने से कुचले बुजुर्ग के पैर रात भर सड़क में पड़ा रहा घायल बुजुर्ग।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 25, 2025

गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर। बुजुर्ग ने अपने ही गांव के वाहन चालक पर लगाया कुचलने का आरोप।गुरुवार देर रात 8 से 9:00 बजे के बीच लोहाघाट भुमलाई सड़क में पिकअप वाहन ने 63 वर्षीय बुजुर्ग पीतांबर राम पुत्र लच्छी राम निवासी कोयाटी को कुचल दिया। दुर्घटना में पीतांबर राम के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए हैं ।गंभीर हालत में बुजुर्ग रात भर सड़क में पड़ा रहा आज सुबह सूचना पर परिजन पीतांबर राम को सड़क से उठाकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टर दीक्षा द्वारा बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर दीक्षा ने बताया बुजुर्ग के दोनों पैर बुरी तरह कुचल चुके हैं तथा उनके हाथों में भी चोटे हैं उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया है। वहीं दुर्घटना में घायल बुजुर्ग ने अपने ही गांव के वाहन चालक पर उन्हें कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया घर जाने के दौरान वह सड़क किनारे बैठे हुए थे तभी उनके गांव का वाहन गांव की ओर जा रहा था उनके द्वारा वाहन को हाथ दिया गया तो वाहन चालक के द्वारा वाहन बैक करने के दौरान उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया और मौके से चला गया ।वही वाहन चालक प्रकाश सिंह के द्वारा घटना से इनकार किया जा रहा है।अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लोहाघाट पुलिस को सूचना दे दी गई है अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की हकीकत सामने आएगी घटना का जिम्मेदार कौन है? फिलहाल परिजन बुजुर्ग को गंभीर हालत में 108 के जरिए जिला चिकित्सालय चंपावत ले गए हैं ।बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।

जरूरी खबरें