Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पाटन-पाटनी में घंटों बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति विभागीय तत्परता की ग्रामीणों ने की सराहना

Laxman Singh Bisht

Fri, May 8, 2026

पाटन-पाटनी में घंटों बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति विभागीय तत्परता की ग्रामीणों ने की सराहना

लोहाघाट विकासखंड के ग्राम पाटन-पाटनी कनेड़ा क्षेत्र में घंटों तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति आखिरकार विद्युत विभाग की कड़ी मेहनत और तत्परता के बाद बहाल कर दी गई। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।बिजली बाधित होने के कारण लोगों के दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा छोटे व्यापारिक कार्यों पर इसका सीधा असर देखने को मिला। ग्रामीण लगातार बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे।स्थानीय शशांक पांडेय ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न रहने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली आज के समय में लोगों की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है और इसके बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हो जाता है।सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई और खराबी का पता लगाने में जुट गई।

कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच घंटों तक लगातार मेहनत कर समस्या का समाधान किया।विभागीय टीम सुबह से क्षेत्र में डटी रही और लगातार प्रयासों के बाद अस्थायी व्यवस्था के माध्यम से विद्युत आपूर्ति बहाल करने में सफलता प्राप्त की।अभियंता अशोक कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। फिलहाल विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली सुचारू कर दी गई है तथा जल्द ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली और कर्मचारियों की मेहनत की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना था कि विभागीय टीम ने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए कम समय में व्यवस्था को बहाल किया, जो सराहनीय है। कठिन परिस्थितियों में भी कर्मचारियों ने धैर्य और लगन के साथ कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाई।विभागीय टीम में लक्ष्मण कन्याल, पंकज बरगली, वीरेंद्र धामी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

जरूरी खबरें