Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:ऊर्जा निगम ने भूस्खलन की जद मे आए 33 हज़ार केवी के विद्युत पोलों को बदला 8 घंटे बाधित रही लोहाघाट/ बाराकोट की विद्युत व्यवस्था लोग रहे परेशान

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 4, 2024
ऊर्जा निगम ने भूस्खलन की जद मे आए 33 हज़ार केवी के विद्युत पोलों को बदला 8 घंटे बाधित रही विद्युत व्यवस्था लोग रहे परेशान विद्युत लाइन शिफ्ट करने में 8 घंटे बंद रही लोहाघाट/ बाराकोट क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था लोग रहे परेशान लोहाघाट के पाटन पुल के पास 33हजार /11हजार केवी की विद्युत लाइन के पोल भूस्खलन की जद में आ गए थे जिस कारण मुख्य लाइन के विद्युत पोलों के गिरने का खतरा बढ़ चुका था तथा आसपास रहने वाले लोगों को खतरा बना हुआ था वहीं विद्युत पोलों के आसपास रहने वाले लोगों ने ऊर्जा निगम से खतरा बने पोलो को बदलने की मांग की गई थी रविवार को ऊर्जा निगम के द्वारा खतरा बने विद्युत पोलो व विद्युत लाइन को शिफ्टिंग करने का कार्य किया गया जिस कारण रविवार सुबह 10:00 बजे से विद्युत व्यवस्था बाधित कर दी गई       अभियंता अशोक कुवर व ललित बिष्ट ने बताया 33हजार /11हजार केवी के विद्युत पोलों / लाइन की सुरक्षित जगह शिफ्टिंग की गई जिस कारण लोहाघाट नगर ,ग्रामीण क्षेत्र व बाराकोट नगर/ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था को बाधित किया गया था जिसकी सूचना शनिवार को मीडिया के माध्यम से दे दी गई थी बिष्ट ने बताया खतरा बने पोलों को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है तथा विद्युत लाइन को साम 6:30 बजे सुचारू कर दिया गया है वही दिन भर बिजली गुल रहने से लोग काफी परेशान रहे शाम 6:30 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली वहीं ऊर्जा निगम के द्वारा दिन भर की कड़ी मस्कत के बाद अभियंता अशोक कुवर के दिशा निर्देश पर सुरक्षित तरीके से विद्युत लाइन को शिफ्ट कर दिया गया

जरूरी खबरें