Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुलदार प्रभावित एबटमाउंट में बन विभाग ने की रात्रि गस्त। स्कूटी सवार पर किया हमले का प्रयास।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

गुलदार प्रभावित एबटमाउंट में बन विभाग ने की रात्रि गस्त। स्कूटी सवार पर किया हमले का प्रयास।

लोहाघाट । प्रसिद्ध पर्यटक स्थल एबटमाउंट मे आजकल गुलदार का आतंक छाया हुआ है। दो दिन पूर्व रात्रि 9:00 बजे के लगभग गुलदार सलीम जावेद की आवास में घुस गया था ।जहा उसके द्वारा कुत्ते पर हमले का प्रयास किया गया था इस दौरान छोटे बच्चे भी आंगन में बैठे हुए थे। गुलदार के हमले में वह भी बाल बाल बच गए । वर्तमान में एबट माउंट क्षेत्र में बड़ी तादात में पर्यटक पहुंचे हुए है जो रात्रि में देर तक एबट माउंट क्षेत्र में घूमते हैं।गुलदार के चलते उनकी सुरक्षा को भी खतरा पैदा हुआ है। कल शाम 8:00 के आसपास गुलदार के द्वारा घर को जा रहे स्कूटी सवार मोहन पर हमले का प्रयास किया गया। क्षेत्र वासियों की शिकायत का रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी ने संज्ञान लेते हुए बन कर्मियों को गुलदार प्रभावित एबट माउंट क्षेत्र में रात्रि गस्त के निर्देश दिए।

कल बुधवार रात रेंजर रमेश जोशी खुद बन कर्मियों के साथ रात्रि गस्त में निकले इस दौरान रेंजर जोशी ने एबट माउंट क्षेत्र में आए हुए पर्यटकों तथा स्थानीय निवासियों को गुलदार के खतरे के प्रति सचेत किया तथा देर रात्रि तक न घूमने तथा अकेले इधर-उधर जंगलों में न जाने की अपील की है। रेंजर जोशी ने बताया क्षेत्र में पिंजरा लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है अनुमति मिलते ही क्षेत्र में पिंजड़ा लगाया जाएगा। उन्होंने पर्यटको व क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की। इस दौरान बन कर्मियों ने गस्त के साथ-साथ पटाखे भी छोड़े। फिलहाल एबट माउंट क्षेत्र में गुलदार का खतरा बना हुआ है।

जरूरी खबरें