Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 1, 2026

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सीएम से की शिव व मां कढ़ाई मंदिर सौंदर्य करण की मांग

पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने क्षेत्र की जनभावनाओं को समझते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत दौरे के दौरान लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र के प्रमुख आस्था के केंद्र प्राचीन शिव मंदिर डूंगरी फर्त्याल और मां कढ़ाई मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखी। पूर्व विधायक फर्त्याल के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया क्षेत्र का शिवजी मंदिर व मां कढ़ाई मंदिर प्रमुख आस्था के केंद्र हैं उन्होंने मुख्यमंत्री से दोनों प्राचीन मंदिरों के सौंदर्य करण की मांग की। पूर्व विधायक फर्त्याल की मांग पर मुख्यमंत्री ने जल्द धन अवमुक्त कर शासनादेश जारी करने का आश्वाशन दिया ।

पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की आस्था और जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। मामले में क्षेत्र वासियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी तथा पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को धन्यवाद देते हुए कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि इन दोनों पवित्र मंदिरों का सौंदर्यीकरण शीघ्र ही पूरा होगा और यह क्षेत्र की आस्था को और अधिक मजबूती देगा।

जरूरी खबरें