Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व प्रधानाचार्य गणेश दत्त चौबे का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 26, 2025

पूर्व प्रधानाचार्य गणेश दत्त चौबे का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।लोहाघाट के सुई छमनिया निवासी प्रतिष्ठित चौबे परिवार के पूर्व प्रधानाचार्य श्री गणेश दत्त चौबे का किडनी फेलियर होने से 75 वर्ष की आयु में देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया। जीआईसी लोहाघाट के प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे के बड़े भाई स्वर्गीय चौबे पूर्व में जीआईसी सुई से सेवानिवृत होकर अपने बड़े पुत्र विवेक चौबे के पास देहरादून में निवास कर रहे थे। वह 6 महीने से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और कल उनका देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार कल हरिद्वार के घाट पर किया जाएगा ।और उसके बाद सुई छमनिया स्थित निवास पर अंतिम कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे ।उनके निधन पर 24 परिवार सहित सुई बिशुंग जागर समिति । वायु रथ महोत्सव समिति।शिक्षा परिवार। मुख्यमंत्री विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा सतीश पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल महरा ,गोविंद बोहरा, रमेश देव ,मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ,खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट एवं राजकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी आदि ने संवेदना प्रकट की है एवं जनप्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त कर संवेदना व्यक्त की है। मालूम हो चौबे मारसाप क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे उनके पढ़ाए गए छात्र आज कई बड़े-बड़े पदों में पहुंचे हुए हैं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

जरूरी खबरें