Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 12, 2026

कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

लोहाघाट के किमतोली के निकट कनेडी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में 18 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा से आयोजित होगा 4 दिवसीय देवी महोत्सव।कनेडी देवस्थली में इस संदर्भ में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया।संरक्षक रेंजर दीप जोशी की अध्यक्षता एवं देवी समिति संयोजक डॉ.सुधाकर जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।प्रथम दिवस गुप्त नवरात्रि पर्व आषाढ़ शुक्ल पंचमी 18 जुलाई शनिवार को देव डांगरो का गंगा स्नान,अखंड धूनी प्रज्ज्वलन रात्रि भजन कीर्तन 19 जुलाई रविवार को प्रातः देवी पाठ,सुंदरकाण्ड पाठ रात्रि भजन कीर्तन।20 जुलाई सोमवार को प्रातः पूजन अर्चन,मंदिर परिसर में वृक्षारोपण ,जवान उठाना,रात्रि जागरण,21जुलाई आषाढ़ शुक्ल अष्टमी मंगलवार को मुख्य मेला आयोजित होगा।बैठक में प्रकाश चंद्र जोशी,पंडित प्रदीप चन्द्र जोशी , कैलाश जोशी ,नरेश चंद्र पाण्डेय ,रामू जोशी,मनोज जोशी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी भुवन पांडेय,भावेश जोशी,बसंती जोशी,सरस्वती जोशी,गीता जोशी,गोविंदी जोशी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें