Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:गुरिल्लाओ की प्रशासन से वार्ता रही बिफल आंदोलन रहेगा जारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 3, 2024
गुरिल्लाओ की प्रशासन से वार्ता रही बिफल आंदोलन रहेगा जारी लोहाघाट में 29 जनवरी से अपनी नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गांधी पार्क में गुरिल्लाओं का धरना चल रहा है वही 11 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे को देखते हुए प्रशासन के द्वारा गुरिल्लाओं को वार्ता के लिए बुलाया गया था गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा प्रशासन ने उनसे धरना समाप्त करने का आग्रह किया था लेकिन प्रशासन से उनकी वार्ता विफल रही है गुरिल्लाओं का धरना जारी रहेगा उन्होंने कहा सिर्फ प्रदेश इकाई के आदेश पर ही आंदोलन खत्म किया जा सकता है जिला अध्यक्ष बगोली ने कहा फिलहाल 8 फरवरी तक धरना किसी भी हालत में खत्म नहीं किया जाएगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी लोहाघाट आ रहे हैं उन्हीं के द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा जिलाध्यक्ष ने कहा प्रशासन गुरिल्लाओं को लिखित में दे 11फरवरी को गुरिल्ला संगठन के पांच जिलाध्यक्षों को वार्ता के लिए मुख्यमंत्री से मिलाया जाए तभी गुरिल्लाओं का धरना खत्म हो सकता है अन्यथा धरना जारी रहेगा गुरिल्ला किसी भी कीमत में पीछे नहीं हटेंगे उन्होंने कहा अपनी मांगों को लेकर पिछले सत्रह सालों से गुरिल्ला आंदोलन कर रहे हैं पर सरकारों के द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई मालूम हो 29 फरवरी से गुरिल्ला धीरज गांधी जी की प्रतिमा के समीप धरना दे रहे हैं जिनका साथ जिले के सभी महिला व पुरुष गुरिल्ला दे रहे हैं मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए गुरिल्ला प्रशासन के लिए सर दर्द बन गए हैं वहीं गुरिल्लाओं को अब नगर के लोगों का समर्थन भी मिलने लगा है शनिवार को व्यापारी प्रकाश पुनेठा, सतीश शाह ,महेश जोशी, राजू भैया , जितेंद्र शाह ,कमल वर्मा के द्वारा भी गुरिल्लाओ के आंदोलन को समर्थन दिया गया उन्होंने कहा गुरिल्लाओं की मांगे जायज है सरकार ने उनकी मांगों को मानना चाहिए वहीं शनिवार को धरने में लाल सिंह ,हयात सिंह ,शांति देवी, हीरा देवी, ईश्वरी देवी, दुर्गा देवी, दीवान सिंह, भगवत पांडे , सुनीता उप्रेती ,प्रकाश चौधरी धरने पर बैठे मालूम हो प्रदेश में 19 हजार से अधिक एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयंसेवक है जिनमें से 950 से अधिक गुरिल्ला सिर्फ चंपावत जनपद के हैं और वही गुरिल्ला मांगे पूरी न होने पर 2024 लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के धमकी भी दे चुके हैं उनका कहना है इस बार लड़ाई सरकार से आर पार की है अब देखना यह है कि प्रशासन किस प्रकार से गुरिल्लाओ को मानता है

जरूरी खबरें