Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: लोहाघाट:नौकरी पेंशन की मांगों को लेकर फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले आपात बैठक में लिया गया निर्णय 18 दिसंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 4, 2024
18 दिसंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल चंपावत एस एस बी गुरिल्ला संगठन की एक आपातकालीन बैठक आज सोमवार को लोहाघाट में एसएसबी प्रदेश प्रचारक एवं चंपावत जिले के जिला अध्यक्ष ललित बगौली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। गुरिल्ला संगठन प्रदेश प्रचारक एवं जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा की एस एस बी गुरिल्ला संगठन अपनी मांगो के लिए 18 सालों से संघर्ष कर रहा हैं। लेकिन सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि मणिपुर में वहां की सरकार ने एस एस बी गुरिल्लों को नौकरी व पेंशन दे दी है और कई बार उत्तराखंड के गुरिल्ला देहरादून में  धरना प्रदर्शन कर चुके है पर कोई भी कार्रवाई सरकार नहीं कर रही है गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बागौली ने कहा 2 सितंबर 2024 को जब सीएम आवास कुच था। तो सरकार में गृह सचिव रिद्धिमा अग्रवाल ने गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों को वार्ता के लिए बुलाया। गृह सचिव ने 48 घंटे का समय दिया था। कि जहां-जहां गुरिल्ला की फाइल रुकी है। 48 घंटे में उसमें कार्रवाई की जाएगी। लेकिन डेढ़ माह बीतने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अध्यक्ष ललित बगौली ने कहा है। कि समस्त उत्तराखंड के पदाधिकारी 10 नवंबर को देहरादून जाएंगे और 11 नवंबर को जैन धर्मशाला में एक आपातकालीन मीटिंग होगी और मीटिंग के बाद सरकार को 15 दिसंबर तक का अल्टीमेट दिया जाएगा अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो 17 दिसंबर को समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला देहरादून कूच करेंगे और 18 दिसंबर से अनिश्चितकाल हड़ताल व सी एम आवास कूच होगा। बैठक में अमर राम ,शिवदत्त कापड़ी, केदार दत्त सुतेडी, बसंती देवी, माया देवी, अंजू गुप्ता, कमला देवी,विमला देवी, आदि गुरिल्ला उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें