रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुलिस की सह पर होटल होटल दुकान दुकान बिक रही अवैध शराब: करायत।
पुलिस की सह पर होटल होटल दुकान दुकान बिक रही अवैध शराब: करायत।
पुलिस अधीक्षक से अवैध शराब व स्मैक के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग।
नशे के खिलाफ जल्द बड़ा आंदोलन करेगी भारतीय किसान यूनियन भानू
लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन (भानू )के चंपावत जिला अध्यक्ष नवीन सिंह करायत ने चंपावत पुलिस पर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा। लोहाघाट विधानसभा के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आज पुलिस की सह पर होटल तथा परचून की दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसका खामियाजा महिलाओं व बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने कहा आज शराब से कई युवा अपनी जान गवा चुके हैं तथा कई गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गांवो में महिलाएं 30 से 35 वर्ष की उम्र में विधवा हो रही है बच्चे अनाथ हो रहे हैं जिन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। पर आबकारी विभाग व पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी हुई है। करायत ने कहा यह शराब माफिया ग्रामीणों को ₹50 तक में भी शराब उपलब्ध करा रहे हैं तथा उनके द्वारा उधार शराब भी बेची जा रही है जिस कारण आज गांव-गांव में शराब का प्रकोप बढ़ते जा रहा है जिससे सबसे ज्यादा गरीब तबका प्रभावित है आपराधिक घटनाओं व दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। करायत ने कहा लोहाघाट विधानसभा का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहा इस प्रकार से अवैध शराब बेची ना जा रही हो इसका सबसे ज्यादा प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में है। उन्होंने कहा जल्द किसान यूनियन मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक चंपावत से मुलाकात करेगी तथा शराब के इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की जाएगी। कहा जब सरकार के द्वारा जगह-जगह शराब की दुकाने खोली गई है तो पुलिस इस प्रकार से अवैध शराब की बिक्री को शह क्यों दे रही है। कहा आज चाहे मजदूर हो युवा वर्ग हो तथा अन्य तेजी से शराब व स्मैक की नशे की ओर जा रहे हैं और अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं कहा नशे ने कई घरों को उजाड़ कर रख दिया है कहा पर्वतीय क्षेत्र के युवा पूर्व में बड़ी तादात में भर्ती में निकलते थे पर आज नशे के कारण व फौज व अन्य भर्तियों युवाओं के निकलने की संख्या में काफी कमी आ चुकी है।उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंपावत से शराब व स्मैक के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की है । करायत ने कहा जल्द किसान यूनियन स्मैक व अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों व युवाओं से अधिक से अधिक आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। वहीं क्षेत्रीय जनता ने किसान यूनियन के इस कदम की सराहना की है कहा जनता किसान यूनियन के साथ है। मामले मे एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने आरोपो को निराधार बताया कहा पुलिस नसे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।