Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर लोहाघाट व्यापार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को दिया समर्थन/ मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर व्यापार संघ अध्यक्ष जुकरिया का किया सम्मान/भाजपा की बड़ी ताकत 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 18, 2025
मुख्यमंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर लोहाघाट व्यापार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को दिया समर्थन मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर व्यापार संघ अध्यक्ष जुकरिया को दिया सम्मान शनिवार को लोहाघाट नगर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों से प्रभावित होकर नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को अपना समर्थन देने की घोषणा की व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापार संघ पदाधिकारी व व्यापारियों ने कहा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा प्रदेश में जो बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं तथा लोहाघाट नगर के विकास के लिए यह निर्णय लिया गया है जुकरिया ने कहा उन्हें पूरी आशा है मुख्यमंत्री व्यापारियों की जीएसटी संबंधी समस्याओं का निदान तथा व्यापारी हित में कार्य करेंगे इसके अलावा लोहाघाट नगर की पेयजल व स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करेंगे उन्होंने कहा इस बार व्यापार मंडल भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को अपना समर्थन देगा वही जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री धामी के द्वारा व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा व्यापारी हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष जुकरिया तथा कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल ने मुख्यमंत्री धामी को व्यापार मंडल की ओर से स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति भेंट की व्यापार संघ के समर्थन से गोविंद वर्मा की ताकत काफी बड़ गई है इस दौरान पूर्व अध्यक्ष भैरव दत्त राय ,महासचिव विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, कीर्ती बगोली, मोहन जजरिया, अनिल जुकरिया, पप्पू पाटनी, सोनू सिंह, मोहन सहित कई व्यापारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें