Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मल्ला कमलेख में महिला ने पड़ोसी के भवन की रेलिंग से लटककर की आत्महत्या।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 12, 2026

मल्ला कमलेख में महिला ने पड़ोसी के भवन की रेलिंग से लटककर की आत्महत्या।

पति पर शक चलते महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

पति की कथित प्रेमिका के घर में जाकर लगा ली फांसी। पुलिस जुटी जांच में

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के मल्ला कमलेख गांव (पोखरी) से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां भावना देवी (40 )पत्नी दिगराज सिंह बोहरा ने कल सोमवार देर रात अपने पड़ोसी हरिराज सिंह बोहरा व प्रकाश सिंह बोहरा के भवन की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज मंगलवार सुबह एक महिला के द्वारा 8:00 बजे के लगभग महिला को मकान की रेलिंग से लटकते हुए देखा। महिला के द्वारा घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहाघाट एसएचओ अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट मोर्चरी में लाया गया।

जहां चिकित्सकों के द्वारा मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया गया। एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा महिला के शव को कब्जे में लेकर लोहाघाट में पोस्टमार्टम कराया गया। एसएचओ ने बताया ग्रामीणों से पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आई है कि। मृतक महिला अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक किया करती थी। पूर्व में भी इस मामले को लेकर दोनों के बीच वाद विवाद हो चुका है। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा पंचायत भी की गई थी। एसएचओ ने बताया मृतक महिला के द्वारा पति की कथित प्रेमिका के घर में जाकर रेलिंग से लटक कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया पुलिस हर एंगल से मामले जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा कि महिला की मौत कैसे हुई। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। वहीं ग्रामीण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मामले में भवन स्वामी सरोजनी देवी पत्नी हरीराज सिंह ने बताया भवन की निचली मंजिल में उनके देवर की पत्नी अपने तीन बच्चो के साथ रहती है और देवर उनका बाहर नौकरी करता है।

कहा वह अपने परिवार के साथ भीमताल में निवास करती हैं। उन्होंने कहा आज सुबह किसी परिचित के द्वारा उन्हें घटना की सूचना दी गई जिसके बाद वह लोहाघाट पहुची । सरोजनी देवी ने प्रशासन से मकान की सुरक्षा की मांग की है कहा आगे से अगर कोई अनहोनी होती है उसके लिए महिला का पति जिम्मेदार रहेगा।उन्होंने बताया अब उनका भवन अब रहने लायक नहीं रहा ।उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है ।कहा अगर भविष्य में उनके भवन में कोई भी घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी व उनके परिवार की नहीं रहेगी उन्होंने कहा मामले में जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के तीन बच्चे हैं। मृतक महिला का पति दिगराज सिंह बोरा काशीपुर में तेल का टैंकर चलाता है जो कल ही अपने गांव पहुंचा था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है तथा लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक महिला का पति पड़ोस में रहने वाली महिला से बातचीत करता था तथा फोन से भी उनकी बात होती थी ।

जिस कारण मृतक महिला व उसके पति के बीच अक्सर विवाद रहता था। मृतक महिला अपने पति से उक्त महिला से बात न करने को कहा करती थी। फिलहाल ग्रामीण मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा मृतक महिला ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या हुई थी।

जरूरी खबरें