Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग जिला योजना के कार्यों का विकासखंड को बनाया जाए कार्यदाई संस्था।

लोहाघाट:3 साल के मासूम राजेंद्र को प्रशासनिक मदद की दरकार माता-पिता का हो गया निधन।

लोहाघाट:राउमावि खूनाबोरा का शानदार प्रदर्शन, सात छात्र राज्य स्तर के लिए हुए चयनित।

लोहाघाट:94 टेट्रा मार्का माल्टा देशी शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल:जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:3 साल के मासूम राजेंद्र को प्रशासनिक मदद की दरकार माता-पिता का हो गया निधन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 12, 2026

3 साल के मासूम राजेंद्र को प्रशासनिक मदद की दरकार माता-पिता का हो गया निधन।

2 वर्ष पूर्व मां छोड़ गई थी मासूम का साथ अब पिता का भी उठा साया

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक की ग्राम सभा बोरबूंगा( दिगालीचौड़) के रहने वाले 3 वर्षीय मासूम को प्रशासनिक मदद की दरकार है। मासूम राजेंद्र की माता लक्ष्मी देवी का लगभग 2 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है तथा 12/13 दिन पूर्व ही मासूम के पिता राम सिंह का भी बीमारी के चलते देहांत हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज बिष्ट ने बताया घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हैं मासूम राजेंद्र का अब मात्र एक सहारा उसके दादा दादी व चाचा है। उन्होंने बताया अभी तक मासूम राजेंद्र को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक मदद नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत से मासूम राजेंद्र की मदद करने की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उन्होंने भी प्रशासन से मासूम की मदद करने की मांग की है। मासूम राजेंद्र के साथ भगवान ने काफी नाइंसाफी की है अभी उसने ठीक से होश नहीं संभाला था और उसके सर से माता-पिता का साया उठ गया है। परिवार व मासूम के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। ऐसे में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा प्रशासन ने मासूम की मदद को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें