Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

: लोहाघाट महाविद्यालय परिवार द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा l तिरंगे की आन बान शान के लिए मर मिटने का लिया गया संकल्प l

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 12, 2024
महाविद्यालय परिवार द्वारा आज निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा lतिरंगे की आन बान शान के लिए मर मिटने का लिया गया संकल्प l राजकीय पीजी कॉलेज के द्वारा सोमवार को छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावनाएँ भर दी l महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया उन्होंने कहा इसी तिरंगे के अंदर छिपी देश के लिए समर्पण व त्याग की भावनाओं ने ही देश को स्वतंत्रता मिली l तिरंगा यात्रा महाविद्यालय से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो, चौराहों से होते हुए गुजरी जिसमें एनसीसी, एनएसएस, रोवररेंजर के साथ महाविद्यालय परिवार के अलावा निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, राजू पुनेठा के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन, पूर्व सैनिक आदि सभी लोगों ने अपनी सहभागिता किया l यात्रा का संयोजन एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश शक्टा के साथ डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. दिनेश राम, डॉ. पंकज टम्टा द्वारा किया गया l तिरंगा यात्रा का स्थान-स्थान पर लोगों ने स्वागत किया l डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने इस दौरान जहां तिरंगे के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी कहा स्वामी विवेकानन्द जी की शिष्या सिस्टर निवेदिता की परिकल्पना का भी उल्लेख किया l डॉ. कमलेश शक्टा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की इस यह तीन रंगों का सामान्य कपड़ा नहीं बल्कि इस में देश के करोड़ों लोगों की आत्मा बसी हुई है l इस अभियान में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया l

जरूरी खबरें