Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: ओवरलोड अवैध खनन सामग्री परिवहन पर खान व परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 9, 2025

ओवरलोड अवैध खनन सामग्री परिवहन पर खान व परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई।

दो डंपरों के 65 हजार के कटे चालान। वाहन चालकों में हड़कंप ।लोहाघाट।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर परिवहन व खान विभाग के द्वारा अवैध खनन परिवहन व ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्यवाही की गई है ।मंगलवार को जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी व एआरटीओ प्रवर्तन मनोज बगोरिया के नेतृत्व में लोहाघाट के देवराड़ी बैंड में चेकिंग अभियान चलाया गया ।अभियान के दौरान दौरान पनार की ओर से ओवरलोड अवैध खनन सामग्री को लेकर आ रहे दो डंपरों को टीम के द्वारा रोका गया। जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी ने बताया अवैध खनन सामग्री व रमन्नने से अधिक खनन सामग्री ले जाने पर दो वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिला खान अधिकारी ने बताया एक वाहन का 34 तथा दूसरे वाहन का 31हजार रुपए का चालान किया गया और दोनों वाहन चालकों को खनन सामग्री को ढककर चलने तथा रमन्नने से अधिक खनन सामग्री न ले जाने के कड़े निर्देश दिए गए ।एआरटीओ (प्रवर्तन )मनोज बगोरिया ने कहा खान और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो अवैध खनन सामग्री ले जा रहे हैं वाहनों पर कार्रवाई की गई है ।कहा एक वाहन में 2 टन तथा दूसरे वाहन में 5 टन ओवरलोड अवैधखनन सामग्री पाई गई जो रमन्नने से अधिक थी।उन्होंने कहा दोनों वाहनों के परमिट व चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए गए हैं परमिट को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया है ।एआरटीओ ने सभी माल वाहक वाहन चालकों से खनन सामग्री को ढककर ले जाने व ओवरलोडिंग न करने को कहा। कहा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालको में हड़कंप मच गया। अभियान में परिवहन उप निरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट ,कांस्टेबल सोनिया जोशी ,सुमन डुगरा कोटी ,कांस्टेबल नीरज कुमार आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें