Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरो में लटके रहे ताले मरीज रहे परेशान।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरो में लटके रहे ताले मरीज रहे परेशान।

ऑनलाइन व्यापार को लेकर केमिस्ट एसोसिएशन ने जताई चिंता।

पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर जताया दुख।

लोहाघाट।देश में लगातार दवा के बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार को लेकर दवा व्यापारियो में गहरी नाराजगी देखने में नजर आ रही है। ऑनलाइन दवा बिक्री व कॉर्पोरेट द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट का विरोध करते हुए आज 20 मई को ऑल इंडिया केमिस्ट के आवाहन पर चंपावत जिले के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोहाघाट मे केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम पुनेठा व जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती ने समस्त दवा व्यापारियों के साथ रामलीला मैदान लोहाघाट में ऑनलाइन दवा बिक्री वह कॉर्पोरेट के भारी डिस्काउंट का कड़ा विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की तथा सरकार से दवा की ऑनलाइन बिक्री को बंद करने की मांग की गई। उन्होंने बताया आकस्मिक परिस्थितियों में कुछ मेडिकल स्टोर से दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी जिसके लिए सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को नंबर दिए गए है। उन्होंने कहा जवाब व्यापारियों को जनता को परेशान करने का कोई इरादा नहीं है वह लोग सिर्फ अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे है। कहा आज ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध मे लोहाघाट नगर सहित चंपावत जिले के सभी मेडिकल स्टोर पूर्ण रूप से बंद रखे गए हैं।

उन्होंने कहा दवा व्यापारियों का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है बल्कि अपनी मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें मजबूरी में यह निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। दवा व्यापारियों ने कहा अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आगे को आंदोलन और बड़ा रूप लगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया मेडिकल स्टोरो की हड़ताल को देखते हुए अस्पताल में पूरी तैयारी की गई है तथा जीवन रक्षक दवा अस्पताल में प्रचुर मात्रा में है।

अस्पताल का जन औषधि केंद्र खुला हुआ है जिसमें भरपूर मात्रा में दावा है उन्होंने कहा मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम के बाद समस्त दवा व्यापारियों ने पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा।आंदोलन में गीता राय, नरेश कनोजिया, आलोक जोशी , हेम बोहरा, तिलक बोहरा ,नितिन महरा, मनोज फर्त्याल, नवल आर्य ,रवि फर्त्याल ,प्रकाश पुनेठा,संदीप सग्टा ,विकास विश्वास, सुंदर गिरी ,नीरज राय ,आयुष चंद, वीरेंद्र,सिंह ,सुलभ वर्मा, केसवी देवी आदि मेडिकल स्टोर स्वामी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें