Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन की त्रिवार्षिक शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 9, 2024
अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन की त्रिवार्षिक शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ बुधवार 9 अक्टूबर को पर्यटक आवास गृह लोहाघाट में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की त्रिवार्षिक शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन संगठन जिलाध्यक्ष मोहनलाल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी तथा अति विशिष्ट अतिथि चंद्र राम प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंपावत, गोविंद वर्मा अध्यक्ष , प्रकाश तिवारी मुख्य मंत्री प्रतिनिधि , मेहरबान सिंह बिष्ट जी मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत,विशिष्ट अतिथि संजय टम्टा प्रांतीय अध्यक्ष एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड, सुरेंद्र कुमार ग्वासीकोटी अध्यक्ष कुमाऊँ मंडल, सुनील टम्टा महामंत्री कुमाऊँ मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुवात की गई।शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर अपने-अपने विचार रखें गए । जिसमें एन इ पी 2020 पर गंभीरतापूर्ण विचार किया गया ।शैक्षिक संदर्भ में हो रहे नए-नए नवाचारों पर भी विचार विमर्श किया गया इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जाहिर की गई ।सभी शिक्षकों और शासन प्रशासन से भी यह मांग की गई की सरकारी विद्यालयों को साधन संपन्न बनाकर सरकारी विद्यालयों की दशा व दिशा में सुधार किया जाए। जिससे देश के गरीब किसान वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा आसानी से प्राप्त हो सके। वर्तमान में निजी शिक्षण संस्थानों के द्वारा जिस प्रकार का माहौल तैयार किया जा रहा है। वह केवल गरीब लोगों को भ्रमित करने के लिए ही किया जा रहा है। जबकि शिक्षण प्रक्रिया में राजकीय विद्यालय में योग्य शिक्षकों द्वारा ही शिक्षण कार्य किया जा रहा है। वक्ताओं ने शिक्षण कार्य में सूचना प्रौद्योगिकी का सफल प्रयोग कैसे किया जाए इस पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि छात्रों को संचार माध्यमों का सही उपयोग करने के लिए जागरूक करना चाहिए। इंटरनेट का सदुपयोग करना ठीक है । परंतु वर्तमान में बच्चे इसके गलत इस्तेमाल भी कर रहे हैं। जिससे बचना चाहिए अभिभावकों को और विद्यालय के सेवित क्षेत्र के सम्मानित लोगों से यह आग्रह किया जाए कि जब भी इस प्रकार की शैक्षिक गोष्ठियों का कार्यक्रम हो तो उसमें प्रतिभाग करें तथा अपने विचार दें। इसके साथ ही वक्ताओं द्वारा शिक्षकों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया ।पुरानी पेंशन योजना के समर्थन में अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री प्रतिनिधि तथा विधायक लोहाघाट को आग्रह किया गया की उपरोक्त मुद्दों को विधान सभा सदन में उठाया जाय ईश्वर विधायक अधिकारी ने समस्त शिक्षकों को उनकी इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया सभी शिक्षकों से बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो के सिद्धांत पर कार्य करने का आह्वान करते हुए शिक्षकों को समाज व छात्र हित को सर्वोपरि रखने की अपील की कहा शिक्षक समाज का दर्पण है वह प्रत्येक चीजों को बारीकी से अध्ययन भी करता है।शिक्षकों को अपना कर्तव्य पालन करने के साथ सामाजिक सेवा ,कुरीतियों, और बालिका शिक्षा, मेधावी विद्यार्थियों को आगे लाना चाहिये। विधायक अधिकारी ने कहा आज सरकारी विद्यालयों में गरीब वंचित और असहाय विद्यार्थी अध्यनरत हैं इसलिए शिक्षकों की दोहरी जिम्मेदारी भी बनती है कि हम उनके शिक्षक और अभिभावक दोनों ही दायित्व निभाकर उनके सर्वांगीण विकास प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं उन्होंने सरकार से समाज कल्याण छात्रवृत्ति एवं अन्य छात्रवृत्ति पर सरकार से सरलीकरण प्रक्रिया अपनाने का अनुरोध किया। विधायक अधिकारी ने बताया उच्च प्राथमिक स्तर पर जहाँ कुल शालात्यागी बच्चों का प्रतिशत 42.82 था, वहीं अनुसूचित जाति के शालात्यागी बच्चों का प्रतिशत 51.25 था जो कि सामान्य बच्चों की तुलना में अधिक है। इन बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि में भी अंतर पाया जाता है। इन क्षेत्रों के विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा का अभाव एक प्रमुख कारण है ।। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष के द्वारा सत्र का समापन किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस नगर जिला अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल ,कविराज मोनी सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें