Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:यूकेएसएसएससी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम ने अभ्यर्थियों से की समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की अपील

लोहाघाट टैक्सी संचालन विवाद मामले में डीएम ने दिए सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश।

लोहाघाट:जूतो की माला मामले मे पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज।पुलिस जल्द कर सकती है गिरफ्तारी।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट विधायक को जनता के बीच जाने की जरूरत पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शंकर सिंह बोहरा ने दी नसीहत, कहा विधानसभा में विकास कार्य पड़े हैं ठप 

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 18, 2023
लोहाघाट विधायक को जनता के बीच जाने की जरूरत पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ने दी नसीहत, विधानसभा में विकास कार्य पड़े हैं ठप लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की कार्य प्रणाली पर अब जनता के साथ-साथ उन्ही की पार्टी के लोग उंगलियां उठाने लग गए है कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कमेटी सदस्य शंकर सिंह बोहरा ने कहा लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी काफी दमदार विधायक हैं लेकिन उन्हें जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को सुनने की जरूरत है ताकि जनता की समस्याओं को वह सरकार व प्रशासन के सामने दमदार तरीके से उठा सके और उनका समाधान कर सकें वोहरा ने कहा आज लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता सड़क, पानी, शिक्षा ,चिकित्सा आदि की गंभीर समस्याओं से जूझ रही है जिस कारण क्षेत्र से पलायन काफी ज्यादा बढ़ चुका है लोहाघाट विधानसभा में विकास कार्य पूरी तरह रुक चुके हैं सरकार व अधिकारी वर्ग जनता की सुनने को तैयार नहीं है लोहाघाट नगर की जनता सीवर युक्त पेयजल पीने को मजबूर है, उप जिला चिकित्सालय दयनीय हालत में चल रहा है, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में बसों का टोटा है इस समय लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता काफी समस्याओं से जूझ रही है बोहरा ने कहा विधायक अधिकारी को क्षेत्र वासियों ने बड़ी आशाओं से चुना है ताकि वह उनकी समस्याओं का समाधान कर सके आज जनता को विधायक के साथ की काफी सख्त जरूरत है उन्होंने कहा विधायक अधिकारी ने क्षेत्र में जाकर जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की लड़ाई दमदार तरीके से लड़नी चाहिए इस लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी व जनता विधायक के साथ खड़ी मिलेगी बोहरा ने कहा हमें पूरा विश्वास है विधायक अधिकारी जल्द जनता के बीच जाएंगे और दमदार तरीके से जनता की लड़ाई को लड़ेंगे ताकि जनता का विश्वास विधायक अधिकारी के प्रति बना रहे मालूम हो इस समय लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता सड़क, शिक्षा ,चिकित्सा व पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है पर सुनने वाला कोई नहीं है और विधायक अधिकारी भी जनता को कुछ ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं

जरूरी खबरें