Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: लोहाघाट:नगर पालिका प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा की रायशुमारी /पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज/अध्यक्ष पद के लिए पांच नाम आए सामने 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
नगर पालिका प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा की रायशुमारी पर्यवेक्षकों ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है बुधवार को लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा ने रायशुमारी की भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व जिला पर्यवेक्षक सुरेश जोशी ,पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा और रुद्रपुर के पूर्व मेयर रामपाल के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा की अध्यक्षता व महासचिव मुकेश कलखुड़िया के संचालन में रायशुमारी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के चयन के लिए अपनी अपनी राय पर्यवेक्षकों के सामने प्रमुखता से रखी वहीं प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा आज सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रत्याशी चयन को लेकर राय ली गई उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी के चयन में प्रत्याशी की जनता के बीच सक्रियता ,जन समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य तथा कार्यकर्ताओं की राय को देखते हुए चयन किया जाता है उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की राय व प्रत्याशी के फीडबैक को पार्टी हाईकमान के सामने रखा जाएगा इसके बाद पार्टी हाई कमान से प्रत्याशी का चयन किया जाएगा प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी जिसके लिए सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली , रेनू गढ़कोटी के नाम सामने आए हैं इन्हीं लोगों के बीच से भाजपा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी चयन करेगीबैठक में प्रभारी शंकर दत्त पांडे, रूप सिंह बोरा, सचिन जोशी, सतीश पांडे,गौरव पांडे, जीवन गहतोड़ी ,गिरीश कुवर ,सूरज कुमार ,बलवंत गिरी ,चंद्रशेखर बगोली ,दीपक गोस्वामी, गिरीश मेहरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें