Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किराएदार का सत्यापन न करना मकान मालिक को पड़ा भारी पुलिस ने काटा 10 हजार का चालान

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

किराएदार का सत्यापन न करना मकान मालिक को पड़ा भारी पुलिस ने काटा 10 हजार का चालान

लोहाघाट में एक मकान मालिक को किराएदार का सत्यापन ना करना भारी पड़ गया पुलिस ने मकान मालिक का 10 हजार रुपए का कोर्ट चालान काट दिया है। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र मे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान मदन मोहन द्वारा अपने किरायेदार का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। जिस पर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देश पर उनके विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000/- का कोर्ट चालान किया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने भवन स्वामीयो व व्यापारियों से अपने यहाँ रखने वाले किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, और घरेलू सहायकों व कर्मचारी का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। थानाध्यक्ष ने कहा सत्यापन न कराना कानूनन अपराध है ऐसी लापरवाही पाए जाने पर भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस टीम मे अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ,उ0नि0 धर्मेन्द्र प्रसाद ,का0 भारत भूषण,का0 अनिल शर्मा शामिल रहे।

जरूरी खबरें