Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री की घोषणा पर मडलक की चमोलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना की सर्वे का कार्य हुआ शुरू हजारों की आबादी को मिलेगा योजना लाभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 29, 2024
मुख्यमंत्री की घोषणा पर मडलक चमोलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना की सर्वे का कार्य हुआ शुरू हजारों की आबादी को मिलेगा योजना लाभ सोमवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने लोहाघाट दौरे के दौरान 11 फरवरी को मडलक सामूहिक ग्राम पेयजल लिफ्ट योजना की घोषणा की गई थी, पाठक ने कहा मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के क्रम में सोमवार को लिफ्ट पेयजल योजना की कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम की टीम के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वे और डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है पाठक ने बताया आज जलनिगम के अभियंताओं द्वारा चमौलेश्वर गाड़ से लिफ्ट पेयजल योजना की सर्वे की गई।उन्होंने कहा इस लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण से नेपाल सीमा से जुड़े सीमांत क्षेत्र की मडलक, सेलपैडू, मजपीपल, गुरेली, बगौटी, गुड़मांगल ग्राम पंचायत की हजारों की आबादी की पेयजल समस्या का दीर्घकालिक समाधान होगा। वहीं पेयजल योजना का कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान मडलक भुवन भट्ट, ग्राम प्रधान सेलपेडू शिवराज़ कुमार, गणेश बोहरा, प्रेम सिंह, किशोर रावत, विमल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम पंत, हयात सिंह धौनी, पुष्कर धौनी पूर्व प्रधान बद्री सिंह, पूरन पंत, प्रवीण पाण्डेय, राजपाल सामंत, अनिल पांडेय, सहित ग्रामीणों ने खुशी जताते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया

जरूरी खबरें