रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर नालिया खोलने में जुटा लोक निर्माण विभाग। आंतरिक सड़कों की खोली जा रही है नालियां
Laxman Singh Bisht
Sun, May 17, 2026
डीएम के निर्देश पर नालिया खोलने में जुटा लोक निर्माण विभाग। आंतरिक सड़कों की खोली जा रही है नालियां

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा एनएच,लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई को सड़कों में बंद पड़ी नालियां व कलमठ को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट द्वारा अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के द्वारा आंतरिक सड़कों की बंद पड़ी नालियों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसके तहत शनिवार को पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से जीआईसी लोहाघाट की ओर व पाटन पुल की बंद पड़ी नालियों को खोला गया। अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया विभाग के द्वारा बंद पड़ी नालियों को खोलने का कार्य शुरू किया जा चुका है। जिसमें क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की नालियों को खोला जा रहा है उन्होंने बताया प्रेम नगर क्षेत्र की नालियों को भी जल्द खोल दिया जाएगा।

कहा नालियों को खोलने का कार्य तेजी से जारी है ताकि मानसून कल में जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
