Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 7, 2026

सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

गांव में पहली बार शिविर लगने पर ग्रामीण मे था भारी उत्साह। अधिकारियों के स्वागत के लिए जी जान से जुटे थे ग्रामीण।

शिविर स्थगित होने से मायूसी जिलाधिकारी से शिविर लगाने की मांग।

दूसरे गांव मे लगने वाले शिविर का ग्रामीणों ने बहिष्कार किया एलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए चंपावत जिले में 4 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक चंपावत जिले में जगह-जगह जन-जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में लोहाघाट विधानसभा के रोड विहीन दूरस्थ गांव सील में 9 जुलाई को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर का आयोजन किया जाने वाला था। ग्राम प्रधान खड़क सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने बताया 9 जुलाई को उनके गांव में पहली बार शिविर लगने जा रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह था तथा ग्रामीणों के द्वारा शिविर में आने वाले अधिकारियों के स्वागत की पूरी तैयारी की गई थी। उन्होंने बताया ग्रामीणों को विश्वास था उनके रोड विहीन गांव में शिविर लगेगा तो अधिकारी उन लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा गांव की समस्याओं को जानेंगे कहा वैसे भी उनके गांव में अधिकारी नहीं पहुंच पाते हैं।कहा पर अब प्रशासन के द्वारा उनके गांव में लगने वाले जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर को बिना किसी कारण के स्थगित कर रेगडू मे कर दिया गया है। जिस कारण दुरुस्त गांव की जनता में नाराजगी के साथ काफी मायूसी भी है। उन्होंने कहा शिविर का उद्देश्य यह था कि दूरस्थ सुविधा विहीन क्षेत्र की जनता की समस्याओ का समाधान करना ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा उनके गांव को कम से कम 8 से 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है जिस कारण अधिकारियों के द्वारा अपनी सुविधा के लिए उनके गांव के शिविर को स्थगित किया गया है। ग्राम प्रधान खड़क सिंह व अन्य ग्रामीणों ने कहा उनके गांव का कोई भी नागरिक अन्य गांव में लगने वाले शिविर में नहीं जाएगा वह जन-जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने कहा जब उनके गांव के लोग रोज 8 से 10 किलोमीटर पैदल चल सकते हैं तो क्या अधिकारी एक दिन उनके गांव नहीं आ सकते हैं ग्रामीणों की सुध नहीं ले सकते हैं। ग्राम प्रधान खड़क सिंह ,सामाजिक कार्यकर्ता, रमेश सिंह तथा दीवान सिंह ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से 9 जुलाई को होने वाले शिविर को सील गांव में लगाने की मांग की है कहां उन्हें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे। कहा बिना किसी कारण के शिविर को स्थगित करना दूरस्थ क्षेत्र की जनता के साथ खिलवाड़ है कहा वैसे भी उनकी सुध किसी के द्वारा नहीं ली जाती है। अब देखना है क्या प्रशासन सील गांव के ग्रामीणों की फरियाद सुनता है या ग्रामीणों को मायूसी मिलती है। फिलहाल ग्रामीण दूसरे गांव में लगने वाले शिविर का पूर्णतया बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। नाराजगी जताने खड़क सिंह ग्राम प्रधान शील,रमेश सिंह सामाजिक कार्यकर्ता ,लक्ष्मण सिंह ,उमेद सिंह कल्याण सिंह ,दीवान सिंह ,सोनू बिष्ट ,नाथ सिंह ,तेज सिंह ,गुमान सिंह ,मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें