Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में गधेरे में गिरे युवक की पुलिस और युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाई जान। हालत गंभीर।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 13, 2026

गधेरे में गिरे युवक की पुलिस और युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाई जान। हालत गंभीर।

डेंजर जोन में क्रस बैरियर व जाली लगाने की मांग

अभी तक तीन से चार हो चुके हैं हादसे।

लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में डेंजर जोन बन चुके क्षेत्र में आज बुधवार दोपहर को फिर एक युवक लगभग 30 फुट नीचे गधेरे में जा गिरा। दुर्घटना में युवक के सर पर काफी गंभीर चोट आई है। वहीं युवक की जान बचाने के लिए एक बार फिर लोहाघाट पुलिस के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा ,होमगार्ड के जवानो तथा स्थानीय युवाओं ने देवदूत की भूमिका निभाई। रस्सी के सहारे पुलिस कर्मी व युवा गधेरे में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को किसी तरह सड़क में लाया गया। जहां घायल को तड़पते देख वाहन चालक उमेश कलाकोटी के द्वारा अपने वाहन में घायल युवक को रख लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

साथ में कांस्टेबल हेम महरा ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया युवक के सर में काफी गंभीर चोट है तथा उसके पैर में भी फ्रैक्चर आया हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक नशे की हालत में था और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गधेरे में जा गिरा। वहीं युवक का रेस्क्यू करने वाले युवाओं ने बताया इस स्थान पर पूर्व में भी तीन लोग और गधेरे में गिर चुके हैं ।कहा

इस स्थान में एनएच के द्वारा क्रस बैरियर काफी नीचे लगाए गए हैं। जिस कारण अक्सर यहा पर लोग गधेरे में गिर जाते हैं। युवाओं ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा जाली व क्रश बैरियर को ऊंचा लगाने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। रेस्क्यू अभियान में कांस्टेबल हेम मेहरा, प्रियांशु जजरिया,आशीष, देवेश, मोहित जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें