Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मीना बाजार से हटाए पुलिस ने सड़कों किनारे खड़े वाहन सुचारू चली यातायात व्यवस्था।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

मीना बाजार से हटाए पुलिस ने सड़कों किनारे खड़े वाहन सुचारू चली यातायात व्यवस्था।

व्यापारियों व जनता ने की पुलिस के कार्यों की सराहना।लोहाघाट नगर के मीना बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए आज शनिवार को एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी थाना अध्यक्ष लोहाघाट हेमंत सिंह कठेत के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस के द्वारा मीना बाजार से जयंती भवन तक सड़क के किनारे खड़े रहने वाले वाहनों को हटाया गया।तथा माइक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से मीना बाजार से लेकर जयंती भवन तक जाम की समस्या से जनता को काफी राहत मिली है। लोगों व व्यापारियों के द्वारा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।लोगों ने कहा सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले वाहनों को पुलिस के द्वारा हटाने के बाद लोगों को जाम के झाम से निजात मिली है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने कहा स्कूल समय पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू है। उन्होंने जनता से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

जरूरी खबरें