Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:पीडब्ल्यूडी का मलवा एनएच के लिए बना मुसीबत भारी बारिश से चंपावत पिथौरागढ़ एनएच 3 घंटे से बंद कई वाहन व यात्री फंसे 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 11, 2024
पीडब्ल्यूडी का मलवा एनएच के लिए बना मुसीबत भारी बारिश से चंपावत पिथौरागढ़ एनएच 3 घंटे से बंद कई वाहन व यात्री फंसे रविवार दोपहर को चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से निर्माणधीन ओखलंज सड़क का मलवा लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच मे आ गया जिस कारण चुयरानी के उस्ताद होटल के पास एनएच दोपहर 2:30 बजे बंद हो गया एनएच बंद होने से एनएच के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है तथा सैकड़ो यात्री फंस गए हैं वहीं मामला एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के संज्ञान में आने पर उन्होंने एनएच के अधिकारियों को जल्द एनएच खोलने के निर्देश दिए है एनएच की 2 मशीने एनएच खोलने में लग गई है लेकिन एनएच में मलवा काफी ज्यादा मात्रा में आया हुआ है जिस कारण एनएच खुलने में अभी भी एक से दो घंटे का समय लगने की संभावना जताई जा रही है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दीपेंद्र अधिकारी ने बताया चार दिन पहले भी इसी स्थान में एनएच 3 घंटे बंद रहा वहीं क्षेत्र के लोगों ने कहा पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्माणधीन ओखलंज सड़क का मलवा फेका जा रहा है जो बारिश के पानी के साथ बहकर एनएच में आ रहा है जिस कारण एनएच बंद हो गया है वहीं लोगों ने प्रशासन से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस स्थान में मलवा न फेंकने के निर्देश देने की अपील की है ताकि एनएच सुचारू रूप से चल सके वहीं एनएच बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है फिलहाल यात्री एनएच खुलने का इंतजार कर रहे हैं

जरूरी खबरें