रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा
Laxman Singh Bisht
Sun, May 10, 2026
3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन।12 को भंडारा
पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री भक्तों को सुनाएंगे कुमाऊनी भाषा में राम कथा।

श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट के सौजन्य से 3 जून से 12 जून तक श्री रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता तथा महासचिव मुकेश शाह के संचालन में राम कथा के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें राम कथा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषय में चर्चा की गई।
कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया रामलीला कमेटी लोहाघाट के द्वारा 3 जून से 11 जून तक कुमाऊनी भाषा में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है तथा 12 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेहता ने बताया प्रसिद्ध कथा वाचक श्री प्रकाश कृष्ण शास्त्री के द्वारा भक्त जनों को कुमाऊनी भाषा में राम कथा सुनाई जाएगी। जिसमें पालिका व सभा में उपस्थित समस्त राम भक्तों के द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। मेहता ने बताया राम कथा को भव्य व दिव्य बनाने के लिए कमेटी की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त राम भक्तों से कथा को सफल बनाने के लिए राम काज में अपना अमूल्य सहयोग देने की अपील की है।

मेहता ने बताया 13, 14 व 15 जून को रामलीला मंच लोहाघाट में धर्मार्थ अस्पताल मायावती के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। बैठक में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री, एडवोकेट नवीन चंद्र मुरारी, सतीश चंद्र पांडे,गोविंद बोहरा, शांभवी मुरारी, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा ,पुष्पा बिष्ट ,सीता गहतोड़ी, सरोज पुनेठा,दिनेश सिंह, भारती महरा ,गणेश दत्त खर्कवाल, चंद्रशेखर बगौली, कैलाश बगौली, टीका देव खर्कवाल, जगदीश चंद्र, जीवन चंद्र कलोनी, दीप चंद्र जोशी, सुरेंद्र सिंह ढेक,ईश्वर सिंह बिष्ट , ईश्वरी लाल शाह, महेश चंद्र सुतेड़ी, राजू गढ़कोटी, दिनेश चंद्र , हितेश मुरारी, शैलेंद्र राय, दीपक सुतेड़ी ,नरेश राय, ललित मोहन बगौली, नवीन चंद्र बगौली ,पंडित सतीश चंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।
