Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट :एसडीएम  ने व्यावसायिक संस्थानो /होटलों का किया औचक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 10, 2024
एसडीएम  लोहाघाट ने व्यावसायिक संस्थानो /होटलों का किया औचक निरीक्षण बीते दिनों दिल्ली के कोचिंग संस्थान में छात्रों के साथ हुई दुर्घटना के बाद सीएम धामी के द्वारा सभी कोचिंग संस्थानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिए गए थे शनिवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में फायर विभाग ,विद्युत विभाग ,राजस्व विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा नगर के होटलो ,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के तहत आज नगर के सभी होटलों व व्यवसायिक संस्थानों के बेसमेंटों का निरीक्षण किया गया तथा घटना दुर्घटना के वक्त बाहर निकलने के लिए आपातकालीन रास्तो, अग्निशमन यंत्रों व विद्युत लाइनों की जांच की गई ताकि आगजनी , जल भराव व घटना दुर्घटना होने पर लोग बाहर निकल सके और कोई जनहानि न होने पाए साथ ही विद्युत व्यवस्था की भी जांच की तथा सभी प्रतिष्ठानों के स्वामियों को बेसमेंट में हर वक्त विद्युत व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए गए तथा शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई तथा तथा जिन प्रतिष्ठानो में कमी पाई गई उन प्रतिष्ठानों के स्वामियों को जल्द से जल्द कमी को दूर करने के निर्देश दिए गए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा प्रशासन की टीम बीच-बीच में औचक निरीक्षण करते रहेगी उन्होंने बताया नगर के सभी कोचिंग संस्थानों /लाइब्रेरीयो की जांच पूरी कर ली गई है तथा मानक के अनुरूप न पाए जाने पर एक लाइब्रेरी को बंद किया गया है तथा कुछ कोचिंग संस्थानों को नोटिस भेजे गए वही अचानक हुई प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया अभियान में तहसीलदार लोहाघाट जगदीश सिंह नेगी, फायर विभाग से जगदीश सिंह तिलाड़ा, भरत सिंह, ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट, ललित खोलिया सहित कई लोग मौजूद  

जरूरी खबरें