Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डायरेक्टर राकेश मधुसूदन की अर्जियां: जस्टिस ऑफ गोलू जी’ फिल्म की शूटिंग शुरू

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

डायरेक्टर राकेश मधुसूदन की अर्जियां: जस्टिस ऑफ गोलू जी’ फिल्म की शूटिंग शुरू

कई कलाकार पहुंचे सेट पर

लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में आज मंगलवार से फिल्म “अर्जियां: जस्टिस ऑफ गोलजू.” की शूटिंग शुरू हो गई। यह फिल्म मलिक एन मलिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जा रही है। जिसके निर्देशक राकेश मधुसूदन हैं।फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से डीओपी त्रिलोक चौधरी निर्देशन में तकनीकी टीम भी पहुंची हुई है। शूटिंग के पहले दिन कलाकारों और तकनीकी टीम ने सेट पर पहुंचकर अपने-अपने सीन दिए।फिल्म में स्विट्ज़रलैंड से आए सुमित मलिक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा से संयुक्ता धामी,प्रेम सिंह रावत और दर्शन सिंह रावत,सोनू शुक्ला, उमेश भारद्वाज और सूरज जैसे अनुभवी कलाकार भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।फिल्म की मेकअप आर्टिस्ट प्रिया भंडारी हैं, जबकि प्रियांशु सिंह ढेक सहायक निर्देशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।निर्माण से जुड़े लोगों के अनुसार यह फिल्म न्याय कारी गोलू देवता की न्याय परंपरा और उनसे जुड़ी आस्थाओं पर आधारित है। पहले दिन की शूटिंग में सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शूटिंग देखने के लिए बड़ी तादात में ग्रामीण मौजूद रहे।..

जरूरी खबरें