Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोहावती नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

लोहावती नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

लोहाघाट।पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी लोहाघाट की पहचान लोहावती नदी की स्वच्छता के लिए लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में आईटीबीपी के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों , पालिका कर्मियों व देवभूमि इको फाउंडेशन के युवाओं के द्वारा सहयोग किया गया। अभियान में एसएसबी से लेकर कोली पुल तक लोहावती नदी में स्वच्छता की गई।

पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा लोहावती नदी लोहाघाट की पहचान है जो कि काफी प्रदूषित हो चुकी है। उन्होंने कहा लोहावती को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए पालिका के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किए जा रहे हैं ।उन्होंने लोगों से नदी में कूड़ा कचरा ना फेंकने की अपील की हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए पालिका अध्यक्ष के द्वारा सभी सहयोगियों विशेष कर आइटीबीपी व देवभूमि इको फाउंडेशन के युवाओं को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता शांभवी मुरारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें