Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:11 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन ने रूपरेखा करी तैयार मुख्यमंत्री के स्वागत में कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 2, 2024
11 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर प्रशासन ने रूपरेखा करी तैयार मुख्यमंत्री के स्वागत में कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा _"संगज्यू-2024"_* कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम व कार्यक्रम की पूर्व तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा अधिकारियो व जनपद के जनप्रतिनिधियों के एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 11 फरवरी को मुख्यमंत्री का _"संगज्यू-2024"_ कार्यक्रम के तहत जनपद के लोहाघाट आना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री धामी के _"संगज्यू-2024"_ कार्यक्रम को जनपद में बड़ी भव्यता से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उन्होंने अधिकारीयों को जिम्मेदारिया सौंपी। उन्होंने कहा की जिले की स्वयं सहायता समूह, महिला मंगल दल, एनएसएस व एनसीसी की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम विशेष तौर पर महिलाओं का कार्यक्रम है। इसलिए इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा की कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ महिलाएं होंगी। कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किए जाने हेतु समस्त कार्यक्रम की नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट होंगी। साथ ही पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग मुख्य विकास अधिकारी स्वयं करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी।* प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के अतिरिक्त रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। *जिसके तहत जीआईसी से रोड शो प्रारंभ होगा तथा वहां से हथरंगिया तिराहे से होते हुए शिशु मन्दिर आयेगे जहा सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित होंगे,* जिसके नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी लोहाघाट होंगे। इसके पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर से नगर पालिका तक नोडल अधिकारी मुख्य कृषि अधिकारी होंगे व *नगर पालिका के नेहरु ग्राउंड में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी*। स्टालों का निरीक्षण व विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास की नोडल अधिकारी सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी होंगी। इसके अतिरिक्त श्री हनुमान मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री धामी के भ्रमण के दौरान सुरक्षा, ट्रेफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग व्यवस्था हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी व पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा यात्रा मार्ग में अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित होर्डिंग व बैनर लगाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, उप जिला अधिकारी लोहाघाट रिंकू बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक विमी जोशी, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया समेत समस्त विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें