Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:खुनाबोरा बस स्टॉप पर अचेत अवस्था में पाए गए बाराकोट के युवक की मौत। पास में पाई गई दो सल्फास की खाली सीसी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 29, 2025

..खुनाबोरा बस स्टॉप पर अचेत अवस्था में पाए गए बाराकोट के युवक की मौत।

पास में पाई गई दो सल्फास की खाली सीसी।बाराकोट: बाराकोट निवासी जोत सिंह अधिकारी पुत्र भूपेंद्र सिंह अधिकारी जो कि लोहाघाट के सैनिक कल्याण पुनर्वास में चाऊमीन मोमो की दुकान अधिकारी फूड के नाम से चलाया करता था। आज सोमवार को लोहाघाट चंपावत के बीच खुनाबोरा उत्तराखंड परिवहन के बने बस स्टॉप के पास अपनी मोटरसाइकिल संख्या uk03c 7258 खड़ी करके मूर्छित अवस्था में पाया गया। जिसे ग्रामीण व फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया द्वारा देखा गया । फार्मेसी अधिकारी कनौजिया द्वारा भूपेंद्र को सीपीआर भी दिया गया हालत गंभीर देखते हुए प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया ।जिला अस्पताल के पीएमएस, डॉ प्रदीप बिष्ट ने बताया कि भूपेंद्र सिंह की हालत काफी गंभीर है ।मौके पर जांच में पाया गया कि भूपेंद्र के पास से दो सल्फास की खाली सीसी पाई गई । जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान भूपेंद्र की मृत्यु हो गई है ।बताया जा रहा है कि भुपेन्द्र की पत्नी व दो बच्चे है।भूपेंद्र का पोस्टमार्टम चंपावत पोस्टमार्टम हाउस में चल रहा है।

जरूरी खबरें