Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:किमतोली में पेयजल के लिए मचा हाहाकार 4 साल से अधूरी पड़ी जेजेएम। एक हैंडपंप के भरोसे जनता

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 23, 2026

किमतोली में पेयजल के लिए मचा हाहाकार 4 साल से अधूरी पड़ी जेजेएम।

एक हैंड पंप के भरोसे 50 से अधिक परिवार ग्रामीणों ने योजना पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप। बूंद बूंद पानी के लिए तरसी जनता।

हैंड पंप चलाते-चलाते महिलाओं व बच्चों के हाथों में पड़े छाले।

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत किमतोली क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मात्र एक हैंड पंप पर 50 से अधिक परिवार निर्भर है। त्रिलोक सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया पिछले चार वर्षो से जल जीवन मिशन योजना लटकी पड़ी हुई है पर कोई सुध लेने वाला नहीं है। हैंड पंप चलते-चलते महिलाओं व बच्चों के हाथों में छाले पड़ चुके हैं। पर कई बार विभाग व जनप्रतिनिधियों से कहने के बावजूद उनकी पेयजल समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने योजना में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। कहा क्षेत्र वर्षों से पेयजल समस्या से जूझ रहा है पर प्रशासन के द्वारा उनकी कोई भी सुध नहीं ली जा रही है ना विभाग उनकी सुन रहा है सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन बरसों से दिए जा रहे हैं। जबकि मोदी सरकार की इस जन कल्याणकारी योजना के मुताबिक हर परिवार को पेयजल उपलब्ध कराना था। पर यहा योजना का मजाक बनाकर रख दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा गर्मी बढ़ने के साथ-साथ भीषण पेयजल किल्लत क्षेत्र में होने लगी है। महिलाओं व बच्चों का अधिकतर समय हैंड पंपो में बीत रहा है। कहां वह अपने मवेशियों को भी पानी नहीं पिला पा रहे । ग्रामीणों ने कहा जो सरकार पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है ऐसी सरकार का क्या फायदा । कहा जगह जगह सोलर हैंडपंप लगाए गए है पर उन्हें यह सुविधा भी नहीं दी गई है।ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी डीएम कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे। मामले में यूकेडी नेता राजू भैया ने बताया

किमतोली क्षेत्र में बूंद बूंद पानी के लिए जनता परेशान है ।एकमात्र हैंडपंप में रात दिन ग्रामीण पेयजल जुटाने में लगे रहते हैं पर सरकार व प्रशासन समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है। जल जीवन मिशन पिछले 4 वर्षों से अधूरा पड़ा है। पर इन ग्रामीणों की सुध न तो सरकार ले रही है और ना प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि। उन्होंने बताया इसके अलावा छीड़ा खाल तोक मे भी पेय जल का भीषण संकट मचा हुआ है। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द पेयजल समस्या के समाधान तथा जल जीवन मिशन योजना को पूरी करने की मांग की है।

वहीं लोगों ने कहा जिले में जल जीवन मिशन योजना का मजाक बनाकर रख दिया गया है। जिले की अधिकतर योजनाएं अधूरी पड़ी है और जनता बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रही है।

जरूरी खबरें