रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jun 10, 2026
यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने मिशन 2027 के तहत मंगलवार को लोहाघाट विधानसभा के चौमेल, चामी, चमरोली, मऊ, गंगाली और वरुड़ी क्षेत्र में पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चलाया। पार्टी के "घर-घर पर्चा, हर घर पर्चा" कार्यक्रम के अंतर्गत यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना।अभियान के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। पार्टी नेताओं के अनुसार क्षेत्रवासियों ने अभियान में रुचि दिखाई और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।इस दौरान यूकेडी के जिला चंपावत प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता, जिला महामंत्री रमेश बिष्ट, लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष दरवान सिंह रजवार, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष हरीश अधिकारी, लोहाघाट ब्लॉक प्रभारी भुवन चंद्र बिष्ट, लोहाघाट कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट, बाराकोट ब्लॉक महामंत्री ललित पालीवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष नारायण सिंह अधिकारी, नीरज बिनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से आगामी चुनावों को लेकर जागरूक रहने की अपील की और उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों पर यूकेडी की भूमिका को सामने रखा। अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम आगे भी जारी रहने की जानकारी दी गई। यूकेडी नेताओं ने कहा 2027 विधानसभा में यूकेडी चंपावत जिले की दोनों विधानसभा में जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।