Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पंचेश्वर संगम में सड़ी गली अवस्था में मिला अज्ञात शव। पुलिस जुटी जांच में।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

पंचेश्वर संगम में सड़ी गली अवस्था में मिला अज्ञात शव। पुलिस जुटी जांच में।

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पंचेश्वर क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर को एक अज्ञात शव सरयू व काली नदी के संगम में तैरता हुआ ग्रामीणों को नजर आया। ग्रामीणों के द्वारा अज्ञात शव की सूचना पंचेश्वर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पंचेश्वर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी लाई है। पुलिस के मुताबिक शव एक पुरुष का है जो पुराना लग रहा है जिससे काफी तेज दुर्गंध आ रही है। पुलिस के मुताबिक यह शव नदी में बहता हुआ पंचेश्वर पहुंचा है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक कल शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। तथा पंपलेट व सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। तथा पड़ोसी जनपदों से भी संपर्क किया जा रहा है।

जरूरी खबरें