रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तम फर्त्याल बने रा0प्रा शिक्षक संघ कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा ने दिया इस्तीफा।
Laxman Singh Bisht
Fri, Apr 3, 2026
उत्तम फर्त्याल बने रा0प्रा शिक्षक संघ कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा ने दिया इस्तीफा।
कीर्ति वल्लभ भट्ट संभालेंगे जिला मंत्री का पद। बंशीधर थवाल का भी इस्तीफा

शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति होने के बाद। आज उनके द्वारा रा0 प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पद से भी त्यागपत्र संगठन को सौंप दिया गया है बोहरा कई वर्षों से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे बोहरा तेज तर्रार शिक्षक नेता के रूप में पूरे प्रदेश में जाने जाते है। बोहरा के त्यागपत्र के बाद सर्व सहमति से जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। आज शुक्रवार को उत्तम सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता तथा कीर्ति वल्लभ भट्ट के संचालन में हुई बैठक में। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने जिला अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया।

तथा कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल को बधाई दी। बोहरा ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है फर्त्याल के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूती से छात्र व शिक्षक हित में कार्य करेगा। इसके अलावा संगठन जिला मंत्री बंशीधर थवाल ने भी जिला मंत्री पद से इस्तीफा दिया। अब सर्वसम्मति से जिला मंत्री का पद कीर्ति बल्लभ भट्ट संभालेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रत्यायल व उपस्थित समस्त शिक्षकों ने कहा गोविंद सिंह बोहरा के नेतृत्व में संगठन ने कई वर्षों तक छात्र हित और शिक्षक हित में बेहतर कार्य किया।

बोहरा के द्वारा सभी समस्याओं को प्रमुखता से शासन के सामने रखा गया। हम सभी लोग शिक्षक बोहरा तथा शिक्षक बंशीधर थवाल को बधाई देते हुए उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। कहां इन दोनों शिक्षक नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को हमेशा मिलता रहेगा। कार्यकारी जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल ने कहा संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन के समस्त सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर हमेशा छात्र व शिक्षक हित की लड़ाई लड़ेंगे।

इस दौरान चंद्र किशोर पांडे ,रविंद्र तड़ागी, रूद्र सिंह बोहरा, राम प्रसाद कलाकोटी ,जीवनओली, शंकर अधिकारी ,कैलाश फर्त्याल, जगदीश अधिकारी, नरेश जोशी, गोविंद मेहता सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
