: लोहाघाट:उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बरदाखान ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दो लाभार्थीयो को दो दो लाख रुपए का दिलाया क्लेम
Laxman Singh Bisht
Tue, Feb 20, 2024
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बरदाखान ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत दो लाभार्थीयो को दो दो लाख रुपए का दिलाया क्लेम
आज उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक बरदाखान द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम बैड़ा निवासी स्वर्गीय महेश सिंह की पत्नी श्रीमती बसंती देवी तथा छुलापे निवासी स्वर्गीय नाथू राम पन्त की पत्नी निर्मला देवी को ₹ 2- 2 लाख का क्लेम दिलाया गया, वही मनोज जोशी के द्वारा बताया गया कि दोनों व्यक्तियों का मृत्यु से लगभग मात्र 4 माह पूर्व शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में नामांकन किया गया था ,लाभार्थीयों द्वारा अतिशीघ्र क्लेम दिलाने हेतु बैंक का धन्यवाद अदा किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया इस मौके पर शाखा प्रबन्धक जनार्दन भंडारी तथा कार्यालय सहायक अरविन्द कुमार द्वारा अन्य ग्राहकों को भी उक्त योजना में नामांकन करने की अपील की ।