Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: लोहाघाट:18 दिन की कठिन पैदल यात्रा कर लोहाघाट पहुंचे युवा लोहाघाट में हुआ भव्य स्वागत

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 20, 2024
एक हजार किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत डुगरा बोरा क्षेत्र के युवा दीपक सिंह बोहरा व ध्रुव सिंह ने प्रथम नवरात्र को क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर से केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा शुरू की थी 8 दिन की कठिन पैदल यात्रा के बाद दोनों युवा केदारनाथ पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए थे दर्शन के बाद दोनों युवा वापस पैदल लोहाघाट के लिए लिए रवाना हुए आज रविवार सुबह 18 वे दिन दोनों युवा वापस लोहाघाट पहुंच गए लोहाघाट पहुंचने पर दोनों युवा तीर्थ यात्रियों का धर्म प्रेमियों के द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया दोनों तीर्थ यात्री युवाओं को रिकेश्वर महादेव मंदिर लाया गया जहां दोनों ने महादेव को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की तथा भक्तों को बाबा केदारनाथ का प्रसाद वितरित किया वहीं लोगों ने दोनों युवाओं को अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है कहा दोनों युवाओं ने 18 दिन की कठिन पैदल यात्रा कर मिसाल पेश की है अन्य युवाओं ने उनसे सीख लेनी चाहिए वही युवा दीपक सिंह बोहरा व ध्रुव ने कहा वे दोनों महादेव के भक्त हैं महादेव की प्रेरणा से उन्होंने यह यात्रा शुरू की महादेव के आशीर्वाद से ही उनकी यह यात्रा सफल हुई है वही डूंगरा बोरा के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया दोनों युवाओं की यात्रा सफल होने पर कल सोमवार को गांव में भंडारे व पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से भंडारे में शामिल होने की अपील की है इस कठिन यात्रा के दौरान दोनो युवाओं ने लगभग एक हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा की स्वागत करने में सतीश पांडे ,गोविंद वर्मा ,दीपक जोशी, राजू गढ़कोटी, पुष्कर सिंह बोरा ,दशरथ सिंह ,महेंद्र सिंह ,विपिन गोरखा ,सूरज सार्की,बल्लू मेहरा,रवि देव, अजय ढेक , मदन खोलिया, संजय भट्ट भीम सिंह ,पंकज ढेक आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें