Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट:चोड़ा ढेक शिव मंदिर गलचौड़ा सड़क को मिली हॉट मिक्स की स्वीकृति। ग्रामीणों ने विधायक अधिकारी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 23, 2024
चोड़ा ढेक शिव मंदिर गलचौड़ा सड़क को मिली हॉट मिक्स की स्वीकृति। लोहाघाट की पर्यटन, धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण चौडाढेक - शिव मंदिर - गलचौड़ा सड़क को हॉट मिक्स से पक्का करने की स्वीकृति मिलने से ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। जिसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताया है। क्षेत्रीय विधायक खुसाल सिंह अधिकारी ने बताया चार करोड़ 6 लाख रुपए से 5 किलोमीटर लंबी सड़क को हॉट मिक्स से पक्का किया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। विधायक अधिकारी ने कहा इस सड़क मार्ग के पक्का होने से सुई के प्रसिद्ध आदित्य शिव मंदिर भगवती मंदिर एवं होली महोत्सव में आने वाले लोगों को विशेष राहत मिलने के साथ आईटीबीपी, पॉलिटेक्निक, कृषि विज्ञान केंद्र, राजीव नवोदय विद्यालय एवं स्टेडियम आने - जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। वही कांग्रेस के युवा नेता भुवन चौबे ने विधायक अधिकारी के प्रति ग्रामीणों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय लोग लंबे समय से इस सड़क को हॉट मिक्स से पक्का करने की लगातार मांग करते आ रहे थे जिसे विधायक अधिकारी द्वारा पूरा किया गया है।

जरूरी खबरें