Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:गढ़मुक्तेश्वर से केदारनाथ को पैदल रवाना हुए दो युवा तीर्थ यात्री लोहाघाट में युवाओं का हुआ जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 3, 2024
गढ़मुक्तेश्वर से केदारनाथ को पैदल रवाना हुए दो युवा तीर्थ यात्री लोहाघाट में युवाओं का हुआ जोरदार स्वागत लोहाघाट ब्लॉक के सीमावर्ती डुंगराबोरा क्षेत्र के दो युवा प्रथम नवरात्र पर बाबा केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा पर निकले जिनका लोहाघाट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया युवा दीपक सिंह व ध्रुव बोहरा ने बताया यात्रा को उन्होंने आज सुबह क्षेत्र के प्रसिद्ध महाकाली व लोहावती नदी के संगम गढ़मुक्तेश्वर धाम से शुरू किया युवाओं ने बताया वह भोलेनाथ के भक्त हैं और उन्हीं की प्रेरणा से इस कठिन यात्रा को कर रहे हैं भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनकी यह यात्रा जरूर सफल होगी वही लोहाघाट पहुंचने पर क्षेत्र के समाज सेवी प्रहलाद सिंह मेहता, बादल पुनेठा, विपिन गोरखा ,सूरज सार्की आदि ने उनका स्वागत किया तथा इस कठिन यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए सहयोग दिया उन्होंने कहा दोनों युवा क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है लोहाघाट से दोनों युवा भोले के जयकारे लगाते हुए आगे को रवाना हुए युवाओं ने बताया आज वह घाट तक यात्रा करेंगे युवाओं ने आज लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र से केदारनाथ की दूरी लगभग 500 किलोमीटर है कुल मिलाकर युवा केदारनाथ जाने और आने में लगभग एक हजार किलोमीटर की कठिन यात्रा करेंगे यात्रा को लेकर युवाओं में काफी जोश है

जरूरी खबरें