Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:राय नगर चौड़ी के गौरव बने केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सीनियर ऑफिसर खुशी से झूमा लोहाघाट

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 13, 2025
राय नगर चौड़ी के गौरव बने केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सीनियर ऑफिसर खुशी से झूमा लोहाघाट लोहाघाट। नगर से लगी ग्रामसभा राय नगर चौड़ी (लोहाघाट )निवासी गौरव राय का केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंस सीनियर ऑफिसर पद पर चयन होने पर ग्राम सभा राय नगर चौड़ी व राय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। बचपन से ही प्रतिभा के धनी गौरव राय ने अपनी मेहनत व लगन के दम पर यह पद हासिल किया है। गौरव राय की प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम एकेडमी लोहाघाट से हुई है। गौरव के पिता कमल राय पेशे से शिक्षक तथा माता रीता राय शिक्षिका है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी लक्ष्मी देवी, अपने माता पिता तथा अपने गुरुजनों को दिया है। गौरव की सफलता पर विद्यालय परिवार ने भी खुशी का इजहार कर होनहार छात्र को बधाई दी है। होनहार की सफलता पर ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, भैरव दत्त राय, गणेश दत्त राय, हरीश राय, शिक्षक नरेश राय, नाथू राम राय, गंगा दत्त राय ,पूर्व ग्राम प्रधान सैलानीगोठ उमाकांत राय, बसंत राय, सुरेश चंद्र राय, कृष्णानंद राय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, होली विजडम एकेड़मी के संजय पंत, मनोज पंत, ललित मोहन कापड़ी आदि ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

जरूरी खबरें