Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: लोहाघाट:तेज तर्रार छात्र नेता विवेक पुजारी फिर बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 18, 2023
तेज तर्रार छात्र नेता विवेक पुजारी फिर बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री पीजी कॉलेज लोहाघाट के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व तेज तर्रार छात्र नेता विवेक पुजारी को एक बार फिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड का प्रदेश सह मंत्री नियुक्त किया गया है पुजारी के एक बार फिर से प्रदेश सह मंत्री बनने पर सोमवार को चंपावत जिले के पूर्व व वर्तमान कार्यकर्ताओं के द्वारा पीजी कॉलेज लोहाघाट में उनका स्वागत कर कर खुशी जताई गई तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गई पीजी कॉलेज लोहाघाट के छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक व छात्र नेताओं ने कहा विवेक पुजारी के नेतृत्व में संगठन और ज्यादा मजबूत होगा तथा छात्र-छात्राओं की समस्या का प्रमुखता से समाधान होगा वही एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी ने कहा वह हमेशा छात्र हितों की लड़ाई लड़ते हुए आए हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे तथा उन्हें एक बार फिर से राष्ट्रीय संगठन ने जो दायित्व सोपा है उसके लिए वह राष्ट्रीय संगठन को धन्यवाद देते हैं तथा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका व ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे वहीं छात्र नेता नीरज सगटा को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है मालूम हो विवेक पुजारी पीजी कॉलेज लोहाघाट के छात्र संघ अध्यक्ष ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक व विभाग संयोजक रह चुके हैं जिन्हें इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इंद्रप्रस्थ में हुए 69 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में एक बार फिर से प्रदेश सह मंत्री उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है

जरूरी खबरें