Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट की हनुमान सेवा समिति ने बाबा ब्यानधुरा मंदिर में लगाया भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 14, 2024
लोहाघाट की हनुमान सेवा समिति ने बाबा ब्यानधुरा मंदिर में लगाया भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण लोहाघाट की हनुमान सेवा समिति ने समिति अध्यक्ष दानू सूतेरी के नेतृत्व में रविवार को उत्तरायणी पर्व पर चंपावत जिले के प्रसिद्ध बाबा ब्यानधुरा मंदिर में भंडारा लगाया भंडारे में दूर-दूर क्षेत्र से आए हजारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर समिति के प्रयासों की सराहना कर धन्यवाद दिया मालूम हो उत्तरायणी पर्व पर चंपावत जिले की दुर्गम पहाड़ियों में स्थित बाबा ब्यानधुरा मंदिर के दर्शनों के लिए दूर-दूर क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं वही समिति अध्यक्ष दिनेश सुतेरी उर्फ दानू ने बताया समिति के द्वारा प्रतिवर्ष बाबा ब्यानधुरा मंदिर में भंडारा लगाया जाता है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो सके मालूम हो समिति के द्वारा सड़क से लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर इस दुर्गम क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया जाता है भंडारे में कीर्ति बगोली, सचिन जोशी ,संजय चौबे, दीपक सुतेरी, ईश्वरी लाल साह ,अरुण गहतोरी ,महेश बोरा व समिति के अन्य सदस्यों के द्वारा  सहयोग किया गया

जरूरी खबरें