Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

: लोहाघाट की संगीता बिष्ट ने नेट जे आर एफ परीक्षा में ऑल इंडिया में पाइ तीसरी रैंक

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 15, 2023
  लोहाघाट के ग्राम सभा राइकोट की होनहार छात्रा संगीता बिष्ट ने नेट जेआरएफ़ की परीक्षा में मनोविज्ञान विषय में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल करने के साथ क्वालीफाई की है। संगीता की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट हुई। संंगीता ने कक्षा 10 में 94और 12वी 92 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की। बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद संगीता वर्तमान मे मद्रास यूनिवर्सिटी में चौथे सेमेस्टर की छात्रा हैं ।संगीता ने चौथे सेमेस्टर के साथ बिना कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल की। होनहार संंगीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता विमला देवी, पिता पूर्व सैनिक मोहन सिंह बिष्ट और गुरु जनों को दिया है। संगीता का लक्ष्य सिविल सर्विसेज परीक्षा उत्तीर्ण कर आम जन लोगो कि सेवा करना हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों ने संगीता की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी

जरूरी खबरें