Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

: पूर्ण विधि-विधान के साथ खुले भगवान बद्री विशाल के कपाट हजारों भक्त रहे मौजूद

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 27, 2023
विधि-विधान अनुसार खुले भगवान बद्री विशाल धाम के कपाट। विधि-विधान अनुसार खुले आज भगवान बद्री विशाल जी के धाम के कपाट जिस धाम के कपाट आज से करीबन 6 महीनों के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं बड़ी बात तो यह है कि भगवान बद्री विशाल जी के धाम के कपाट आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ 7:10 मिनट पर खुले जिसके चलते भगवान बद्री विशाल जी के धाम में हजारों तीर्थयात्री कपाट खुलने के साक्षी बने। भगवान बद्री विशाल जी के धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था और नारायण धाम आज के दिन बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा था सुबह 4:00 बजे से ही विशेष पूजा का आयोजन की शुरुआत हो गई थी। जय बद्री विशाल जी के जयकारों से पूरा बद्री पुरी आज के दिन गूंज उठा। बड़ी बात तो यह भी है कि आज के दिन सभी भक्तों ने दिव्य ज्योति के भी दर्शन प्राप्त किए बता दें कि जो दिव्य ज्योति करीबन 6 महीनों से यूं ही दिन रात जल रही थी जिसके दर्शन आज लगभग सभी भक्तों ने दर्शन प्राप्त किया।। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह से आज के दिन भगवान बद्रीविशाल जी के धाम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है देख सकते हैं आप तस्वीरों में किस तरह से नारायण धाम के आज के दिन आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खुल चुके हैं हजारों तीर्थयात्री दिखाई दे रहे हैं नारायण धाम में किस तरह से जयकारे लग रहे हैं पूरे बद्री पुरी में। यह आप तस्वीरों में अंदाजा लगा सकते हैं।

जरूरी खबरें