Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चम्पावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक लोहाघाट में संपन्न 

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 30, 2023
चम्पावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक लोहाघाट में संपन्न पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार के मामले, संगठन की आय बढ़ाने, व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई । लोहाघाट नगर पंचायत सभागार में संगठन के अध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता व सतीश जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में लोहाघाट के पत्रकार लक्ष्मण सिंह बिष्ट को सरकार व पुलिस के खिलाफ ख़बर बनाने पर पुलिस द्वारा मुकदमे की धमकी देने व बनबसा के वरिष्ठ पत्रकार नारायण भट्ट जी पर शराब की दुकान के संचालक द्वारा अभद्रता करने की कड़ी निंदा करते हुए । उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई । बैठक में जगदीश राय द्वारा पत्रकार सम्मान में पारदर्शिता लाने, पत्रकारों के हितों में कार्य करने ,संगठन की स्मारिका का प्रकाशन बेहतरीन ढंग से करने, वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय जी द्वारा पत्रकार दुर्व्यवहार की निंदा कर संबंधित उच्च अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन देने, नवल जोशी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा पर अमल करवाने, विनोद चतुर्वेदी द्वारा संगठन के प्रस्ताव रजिस्टर को अपडेट करने, राजीव मुरारी द्वारा संगठन का कोष बढ़ाने , भगवान राम द्वारा सामूहिक जीवन बीमा करने, जीवन बिष्ट द्वारा स्मारिका प्रशासन में आर्थिक सहयोग करने के साथ ही वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी जी द्वारा वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन योजना के लाभ से वंचित वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय जी के पेंशन प्रकरण की उच्च स्तर पर संज्ञान कराने तथा वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन का मूल प्रारूप लाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने जैसी बात रखी। वही संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट द्वारा संगठन के आय व्यय प्रस्तुत करते हुए इसे बढ़ाने की सुझाव दिए गये । बैठक में हरीश पाण्डेय जी, लक्ष्मण बिष्ट जी सुरेश जोशी जी , सूरी पंत जी के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से जुड़े नवीन देउपा जी, सुरेश गड़कोटीजी, शेर सिंह महर जी, शंकर जोशी जी , विनोद पाल जी , विनय शर्मा जी व समापन अवसर पर संगठन के फाउंडर अध्यक्ष कमलेश भट्ट जी सहित दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया और अपने विचार व सुझाव रखे । बैठक के बाद सर्व सम्मति से यह तय किया गया कि संगठन की स्मारिका के लिए इच्छुक सदस्य अपने-अपने आर्टिकल 15 दिसंबर से पहले अवश्य भेज दे तथा इस स्मारिका के प्रकाशन के लिए एक कोर कमेटी बनाई जाएगी जो प्रकाशन संबंधी विभिन्न गतिविधियों पर कार्य करेगी । बैठक को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना सहयोग देने के लिए सभी लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का आभार जताया।

जरूरी खबरें