Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल : 30 वर्षीय युवक को बाघ ने बनाया निवाला तीन दिन के भीतर दूसरी घटना।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

नैनीताल : 30 वर्षीय युवक को बाघ ने बनाया निवाला तीन दिन के भीतर दूसरी घटना।

युवक के सव के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन। भारी संख्या में पुलिस बल तैनातनैनीताल जिले में 3 दिन के भीतर मानव वन्य जीव संघर्ष मे 2 मौत हो चुकी हैँ। आज शुक्रवार को रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के भड्यूनी गाँव मे एक 30 वर्षीय युवक को वन्य जीव ने अपना निवाला बना डाला, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन्य जीव को मार डालने की मांग को लेकर शव को पोस्मासटर्म के लिए नहीं ले जाने दिया, ग्रामीणों की मांग थी की ज़ब तक वन्य जीव को मारने की अनुमति नहीं मिल जाती तब तक वे डेड बॉडी नहीं उठने देंगे जिसको लेकर ग्रामीणों ने डीएफओ का घेराव कर दिया। हालांकि अब तक ये पुष्टि नहीं हुई की वन्य जीव गुलदार है या बाघ, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने कहा वन्य जीव को मारने की परमिशन दो, अन्यथा ग्रामीण किसी भी हद तक जाने से गुरेज़ नही करेंगे।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विधायक वंशीधर भगत ने कहा मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से बात हुई जिसमें वन्य जीव को मारने का आदेश दिया जा रहा है। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिये गाँव में सोलर लाइट का इंतजाम किया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और ग्रामीण लगातार इस जंगली जानवर को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग कर रहे हैं। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और खासकर शाम के समय अकेले बाहर जाने से बचें। फिलहाल वन विभाग की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जरूरी खबरें